ठूठीबारी पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

News Desk
1 day ago
Published On:

Follow Us

मोहम्मद अजहरुद्दीन तहसील संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार वारंटी विजय प्रजापति पुत्र सदानन्द प्रजापति, निवासी ग्राम किशुनपुर (टोला पिपराढाडा), थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज को मु०नं० 822/24 में धारा 323, 504, 506 व 427 भादवि से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तार विजय प्रजापति की उम्र 21 वर्ष है तथा उसकी शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वीं बताई गई है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रमेश पुरी और कांस्टेबल अभिषेक चौधरी, थाना ठूठीबारी शामिल रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment