जावेद अख्तर सह सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज, कोठीभार – थाना कोठीभार क्षेत्र के ग्राम लोहेपार में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में भरे पानी में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।
सीएचसी सिसवा से दोपहर 14:30 बजे मेमो द्वारा सूचना मिली थी कि किशन पुत्र स्व. अशोक उम्र 12 वर्ष की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि मृतक मूल रूप से ग्राम हजारीपुर, थाना कोतवाली, गोरखपुर का रहने वाला था और अपनी मौसी माधुरी देवी पत्नी सुरेन्द्र कुमार निवासी लोहेपार के यहां रहता था।
शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
*इस संबंध में थाना अध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि शांति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।*









