घास काटने को लेकर विवाद, गर्भवती महिला से मारपीट का आरोप, पांचवें दिन भी मुकदमा दर्ज नहीं

News Desk
10 hours ago
Published On:

Follow Us

जावेद अख्तर सह सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

कोल्हुई थाना क्षेत्र के इलाहाबास टोला महाबीरपुर का मामला, परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की

महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के इलाहाबास टोला महाबीरपुर गांव में घास काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट की गई। मारपीट में महिला के हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। परिजनों के अनुसार, चोट वाले स्थानों पर काला पड़ने के निशान भी हैं।

घटना के बाद पीड़ित महिला और उसके पति ने कोल्हुई पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि घटना को पांच दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

सीओ कार्यालय फरेंदा भी पहुंचे पीड़ित दंपती

मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित महिला अपने पति के साथ फरेंदा स्थित क्षेत्राधिकारी (सीओ) कार्यालय भी पहुंची। हालांकि, परिजनों के मुताबिक वहां उनकी सीओ से मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने मामले में पुलिस से जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग दोहराई।

परिजनों का कहना है कि महिला गर्भवती है और मारपीट की घटना को लेकर परिवार चिंतित है। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद अभी तक मुकदमा दर्ज न होने से उन्हें न्याय की चिंता सता रही है।

फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किए जाने और जांच को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। अब देखना होगा कि शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment