भारत-नेपाल सीमा पर महराजगंज पुलिस एवं SSB की संयुक्त कार्रवाई, 450 बोतल अवैध नेपाली देशी शराब बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

News Desk
10 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस एवं SSB की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 450 बोतल अवैध नेपाली देशी शराब बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में थाना निचलौल पुलिस एवं SSB की संयुक्त टीम भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान ग्राम शितलापुर में सीमा स्तम्भ संख्या-502 से लगभग 10 मीटर की दूरी पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 450 बोतल अवैध नेपाली देशी शराब बरामद हुई। पुलिस टीम ने मौके से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिवम साहनी पुत्र रमेश साहनी, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी डीगही, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना निचलौल में मु0अ0सं0 0266/2026, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
थाना निचलौल पुलिस: उ0नि0 योगेन्द्र राय प्रभारी निरीक्षक निचलौल, उ0नि0 सूरज तिवारी, कांस्टेबल संतोष कुमार गौड़, कांस्टेबल अजीत कुमार यादव एवं कांस्टेबल सोनू गौड़।
SSB टीम: SI/GD धनवीर सिंह रावत, ASI/GD कैलाशचन्द्र, CT/GD अवधेश कुमार चौधरी एवं CT/GD ओमप्रकाश सैनी।
महराजगंज पुलिस के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस एवं SSB के समन्वय से लगातार सघन चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment