शीतलापुर सीमा पर SSB-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 135 लीटर नेपाली शराब बरामद,एक अभियुक्त गिरफ्तार

News Desk
11 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज। 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), महराजगंज के अंतर्गत एफ समवाय झुलनीपुर की सीमा चौकी शीतलापुर क्षेत्र में SSB और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 135 लीटर नेपाली देशी शराब (सोफी) बरामद की। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य संदिग्ध नेपाल की ओर भागने में सफल रहे।
जानकारी के अनुसार, 02 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 5 बजे सीमा चौकी शीतलापुर के आसूचना कार्मिक को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति नेपाल से अवैध सामान लेकर सीमा स्तंभ संख्या 502 के रास्ते भारत में प्रवेश करने वाले हैं।
सूचना पर सीमा चौकी शीतलापुर के प्रभारी द्वारा उप निरीक्षक (सा.) धनवीर सिंह रावत के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित की गई। टीम में सहायक उप निरीक्षक (सा.) कैलाशचन्द, आरक्षी (सा.) अवधेश कुमार चौधरी और आरक्षी (सा.) ओम प्रकाश सैनी शामिल रहे। टीम ने पुलिस चौकी रेंगहिया के पुलिस बल के साथ मिलकर सीमा स्तंभ संख्या 502 के पास नाका लगाया।
कुछ समय बाद नेपाल की ओर से कुछ व्यक्ति भारत की सीमा में प्रवेश करते दिखाई दिए। उनके माथे पर बोरियों में सामान लदा था। नाका पार्टी को देखते ही वे सामान मौके पर छोड़कर नेपाल की ओर भागने लगे। टीम ने पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि अन्य व्यक्ति नेपाल की ओर भागने में सफल रहे।
मौके पर छोड़ी गई 05 बोरियों से कुल 15 पेटी नेपाली देशी शराब (सोफी) बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 30 बोतल तथा प्रत्येक बोतल में 300 मिलीलीटर शराब थी। इस प्रकार कुल 450 बोतल, जिसकी कुल मात्रा 135 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की गई।
बरामद शराब एवं गिरफ्तार व्यक्ति के संबंध में तलाशी, जब्ती और सुपुर्दगी की आवश्यक कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment