मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। सोहगी बरवा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी और सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल ने निचलौल एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया।
डीएम गौरव सिंह सोगरवाल और एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं तथा राहत एवं बचाव व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण भी किया गया।
विधायक प्रेम सागर पटेल ने भी प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है।
निरीक्षण के दौरान जलभराव, आवागमन तथा अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति की जानकारी ली गई। संबंधित अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों की जरूरत के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और कर्मचारी मौजूद रहे।









