दिव्यांगजनों की 97 शिकायतों का मोबाइल कोर्ट में हुआ समाधान

News Desk
19 hours ago
Published On:

Follow Us

अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज। दिव्यांगजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बुधवार को जिला मुख्यालय पर मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। प्रदेश आयुक्त दिव्यांगजन ने मोबाइल कोर्ट में जिलेभर से पहुंचे दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
मोबाइल कोर्ट में कुल 97 शिकायतें सामने आईं। इनमें सबसे अधिक शिकायतें दिव्यांग प्रमाण पत्र से संबंधित रहीं। अधिकारियों ने शिकायतों की सुनवाई करते हुए सभी मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया।
इस दौरान प्रदेश आयुक्त दिव्यांगजन ने जिले में दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सरकारी योजनाओं के लाभ और उनके अधिकारों से संबंधित व्यवस्थाओं की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने दिव्यांगजनों को योजनाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment