मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। नगर के मऊपाकड़ स्थित पाल स्वीट एंड फैमिली रेस्टोरेंट में दैनिक भास्कर ऐप के घुघली ब्लॉक प्रभारी एवं पत्रकार अनुराग जायसवाल का 23वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर सहित दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे पत्रकार साथियों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
जन्मदिन समारोह में शामिल पत्रकारों ने अनुराग जायसवाल को उपहार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की। साथियों ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में युवाओं की सक्रिय भागीदारी समाज की आवाज को मजबूती देने का काम करती है। समारोह के दौरान सभी ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
इस मौके पर पत्रकार अनुराग जायसवाल ने सभी पत्रकार साथियों और शुभचिंतकों का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि साथियों द्वारा दिए गए स्नेह और शुभकामनाओं से वह बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि अपने 24वें जन्मदिन के अवसर पर जनपद के सभी पत्रकार साथियों को आमंत्रित करेंगे और सभी के लिए लिट्टी-चोखा का आयोजन करेंगे।
जन्मदिन समारोह के दौरान पत्रकारों के बीच काफी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अनुराग जायसवाल के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की।









