मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के जिगिनिहा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया, जिसके मलबे में दबकर 59 वर्षीय कुसुमी देवी की मौत हो गई। हादसे के समय उनके पति भी पास में सो रहे थे, लेकिन वह बाल-बाल बच गए।
बताया जा रहा है कि परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। मृतका के दो बेटे हैं, जिनमें से एक की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि दूसरा अपने ससुराल में रहता है। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। परिवार के अनुसार, मृतका के पति का करीब चार महीने पहले एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उनका पैर टूट गया था।
हादसे की सूचना मिलते ही कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।









