मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
नौतनवा/महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (आईपीएस) के निर्देशन में नेपाल के सीमावर्ती थानों में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ (पीपीएस) के निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह (पीपीएस) के पर्यवेक्षण में थाना नौतनवा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना नौतनवा पुलिस एवं एसएसबी द्वारा मुखबिर की सूचना पर कंचनवट के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति व वाहन को रोककर तलाशी ली गई। दिनांक 20 अगस्त 2026 को समय करीब 11:15 बजे एक अदद मोटरसाइकिल हीरो होंडा साइन, वाहन संख्या UP56P4893 के झोले में काले रंग के प्लास्टिक की पन्नी में रखा 1350 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
मौके से पुलिस ने अभियुक्त अमरनाथ चौधरी पुत्र रामसुमेर चौधरी, निवासी पिपरा मौनी, थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 36 वर्ष को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना नौतनवा में मु0अ0सं0 186/2026, धारा 8/20/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।









