1000 से अधिक किसानों की मौजूदगी में सोनालीका की गोल्ड सीरीज की भव्य लॉन्चिंग

News Desk
views
2
1 hour ago
Published On:

Follow Us

जावेद अख्तर सह सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

सोनालीका ट्रैक्टर की अधिकृत डीलरशिप श्री साईं कृषि एवं मशीनरी स्टोर के किसान महासम्मेलन में DI55 गोल्ड और DI60 ट्रैक्टरों का हुआ अनावरण

 

फरेंदा (महराजगंज)। गोरखपुर रोड स्थित धानी ढाला के प्रसिद्ध कृषि यंत्र प्रतिष्ठान श्री साईं कृषि एवं मशीनरी स्टोर द्वारा सत्या पैलेस में भव्य किसान महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैम्पियरगंज, फरेंदा एवं नौतनवा तहसील क्षेत्र के 1000 से अधिक किसानों ने भाग लिया। इस दौरान सोनालीका ट्रैक्टर्स की नई ‘गोल्ड सीरीज’ के दो प्रीमियम 4-व्हील ड्राइव मॉडल DI55 गोल्ड एवं DI60 की भव्य लॉन्चिंग की गई।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक माननीय बजरंग बहादुर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि सोनालीका ट्रैक्टर्स के स्टेट हेड श्री राजीव सिंह रहे। प्रतिष्ठान के प्रोप्राइटर श्री विवेक अग्रहरी सहित कंपनी एवं प्रतिष्ठान के अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

सोनालीका ट्रैक्टर्स के भारतीय बाजार में 30 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नई गोल्ड सीरीज को किसानों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि बजरंग बहादुर सिंह एवं स्टेट हेड राजीव सिंह ने पर्दा हटाकर दोनों नए ट्रैक्टरों का अनावरण किया। नए ट्रैक्टरों को देखने और उनकी विशेषताओं के बारे में जानकारी लेने के लिए किसानों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

इस अवसर पर सोनालीका के एरिया मैनेजर श्री रवि गुप्ता एवं कस्टमर केयर मैनेजर श्री शशांक कुमार सहित कंपनी एवं डीलरशिप की पूरी टीम मौजूद रही। कार्यक्रम के दौरान चार नए किसानों को सोनालीका ट्रैक्टर की चाबी प्रदान कर सोनालीका परिवार में शामिल किया गया। वहीं महासम्मेलन में शामिल सभी 1000 से अधिक किसानों को कंपनी एवं प्रतिष्ठान की ओर से उपहार भी प्रदान किए गए।

कंपनी अधिकारियों एवं डीलरशिप की ओर से किसानों को ट्रैक्टर खरीद के बाद बेहतर बिक्री-पश्चात सेवा (After-Sales Service) एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया गया।

कार्यक्रम में श्री सिद्धार्थ चौरसिया (टेरिटरी मैनेजर), श्री सूर्य प्रकाश तिवारी (कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव), श्री रोहित सिंह (कृषि यंत्र विभाग), श्री अजय वर्मा (डेमो ऑफिसर), श्री रवि भूषण (फील्ड ऑफिसर) सहित कंपनी एवं श्री साईं कृषि एवं मशीनरी स्टोर की समस्त टीम उपस्थित रही।

कार्यक्रम के समापन पर प्रतिष्ठान के प्रोप्राइटर श्री विवेक अग्रहरी ने मुख्य अतिथि, कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा दूर-दराज से आए सभी किसान भाइयों का आभार व्यक्त किया। किसान महासम्मेलन उत्साहपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment