मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
आनन्दनगर/ महराजगंज आदर्श नगर पंचायत आनंद नगर के वार्ड नंबर 7औद्योगिक नगर की रहने वाली नीतू यादव (पुत्री स्व. दुर्गेश यादव) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नीतू की इस सफलता से पूरे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।नीतू की प्रारंभिक से लेकर उच्च शिक्षा फरेंदा में ही हुई है। पिता के आकस्मिक निधन के बाद घर की परिस्थितियां काफी कठिन हो गई थीं, लेकिन नीतू ने हार नहीं मानी और विपरीत परिस्थितियों में भी कड़ी मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया। नीतू ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी लगन और अपने भाई महेंद्र यादव को दिया है, जिन्होंने हर मोड़ पर उनका पूरा सहयोग किया और संबल बने रहे।नीतू यादव की इस शानदार उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व प्रमुख रामप्रकाश सिंह, पूर्व चेयरमैन राजेश जायसवाल, प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय, अरुण कुमार सिंह राना, सभासद गौतम पटवा, ग्राम प्रधान रामप्रताप यादव, अरविंद यादव, हृदेश यादव, रामवृक्ष यादव, शैलेंद्र यादव और अजय कुमार सहित अनेक लोग शामिल हैं। सभी ने नीतू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।









