इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की 18 वर्षों की संघर्षपूर्ण एवं गौरवशाली यात्रा का उत्सव हिंगोली में केक काटकर मनाया गया

News Desk
views
2
1 hour ago
Published On:

Follow Us

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की 18 वर्षों की यात्रा संघर्ष और पत्रकार हितों के प्रति प्रतिबद्धता की मिसाल — डॉ. विजय कुमार निलावर

 

पत्रकार हितों, सम्मान, सुरक्षा, स्वाभिमान और अधिकारों की बुलंद आवाज बनने का लिया संकल्प। 

 

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

 

हिंगोली, महाराष्ट्र। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की 18वीं वर्षगांठ हिंगोली में पत्रकारों की एकजुटता, उत्साह और संघर्ष के संकल्प के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों, पत्रकारों एवं गणमान्य अतिथियों ने केक काटकर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की 18 वर्षों की संघर्षपूर्ण एवं गौरवशाली यात्रा का उत्सव मनाया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा, स्वाभिमान, अधिकार, स्वतंत्रता और ज्वलंत समस्याओं को लेकर भविष्य में संघर्ष को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में पत्रकारिता जगत के अनुभवी एवं प्रबुद्ध लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. अमोल धूमल,सुप्रसिद्ध ह्र्दय रोग ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार संजय पाटोले, डॉ. हरीश रणबावळे, विष्णु हनवते, प्रो. यू. एच. बलखंडे, सयाजीराव ठोके व विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन सचिव सैय्यद अनवर कादरी सहित अनेक पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सचिव मराठवाड़ा अनिल खडसे एवं संचालन जिला अध्यक्ष देविदास खरात ने किया। कार्यक्रम में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के मुख्य मार्गदर्शक, सेवानिवृत्त दूरदर्शन एवं आकाशवाणी संवाददाता तथा राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. विजय कुमार निलावर ने अपने प्रेरणादायी संबोधन से उपस्थित पत्रकारों में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। सभी अतिथियों का स्वागत प्रदेश सचिव अनिल खडसे, जिला अध्यक्ष देविदास खरात, उपाध्यक्ष अश्रूजी घाणघावं, प्रकाश राउत, जितेंद्र हनवते, सुदाम गवली, बबन दखोरे आदि पत्रकारों ने किया। 

राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. विजय कुमार निलावर ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है और लोकतंत्र में पत्रकार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पत्रकार अपनी कलम और कैमरे के माध्यम से समाज की समस्याओं, भ्रष्टाचार, अन्याय, शोषण और जनसरोकार के मुद्दों को शासन-प्रशासन तथा आम जनता के सामने लाने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने पिछले 18 वर्षों में पत्रकारों के हितों और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया है। यह संगठन केवल सदस्य संख्या बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और उनके सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी के अथक परिश्रम और संगठन के प्रति निरंतर समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि 18 वर्षों की यह यात्रा निरंतर संघर्ष, संगठन निर्माण और पत्रकार हितों के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।

उद्घाटनकर्ता डॉ. अमोल धूमल, कार्डियोलॉजिस्ट एवं सोशल वर्कर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का जागरूक प्रहरी है। लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। 

मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार संजय पाटोले ने कहा कि पत्रकार अपनी रिपोर्टिंग के माध्यम से जनता और शासन के बीच महत्वपूर्ण सेतु का काम करता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की एकता जितनी मजबूत होगी, लोकतंत्र की आवाज उतनी ही प्रभावशाली होगी। पत्रकारों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संगठित होकर प्रयास करना चाहिए। 

विशिष्ट अतिथि सैय्यद अनवर कादरी, प्रदेश संगठन सचिव मराठवाड़ा ने कहा कि पत्रकार जनता की समस्याओं को सामने लाने के साथ-साथ सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी भी आम जनता तक पहुंचाते हैं। उन्होंने इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की 18वीं वर्षगांठ पर सभी पत्रकारों को बधाई देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश सचिव मराठवाड़ा अनिल खडसे ने संगठनात्मक एकता और अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि मजबूत संगठन केवल पदाधिकारियों से नहीं बनता, बल्कि उसके प्रत्येक सदस्य की सक्रिय भागीदारी से बनता है। संगठन के कार्यक्रम, अभियानों और पत्रकार हित से जुड़े आंदोलनों में प्रत्येक सदस्य को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। संगठन की आवाज को गांव, तहसील, जिला, प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में सभी पत्रकारों को योगदान देना चाहिए। 

जिला अध्यक्ष हिंगोली एवं अन्ना भाऊ साठे पुरस्कार विजेता देविदास खरात ने कहा कि संगठन की 18वीं वर्षगांठ हिंगोली के पत्रकारों के लिए गौरव का अवसर है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं और हिंगोली पत्रकारों के सम्मान एवं सुरक्षा से कोई समझौता नही होगा

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. विजय कुमार निलावर के हाथों संगठन में शामिल नए पदाधिकारियों हरिभाऊ रनबावले को जिला संगठन सचिव और शरद धवसे को जिला काउंसिल सदस्य को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों, अनुशासन और पत्रकार हितों के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। 

कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए हर संभव स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। सभी पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी के नेतृत्व में पत्रकार हितों के लिए निरंतर संघर्ष करते रहने तथा इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावशाली बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव अनिल खडसे, जिला अध्यक्ष हिंगोली एवं अन्ना भाऊ साठे पुरस्कार विजेता देविदास खरात, जिला उपाध्यक्ष अश्रूजी घाणघावं, प्रकाश राउत, जितेंद्र हनावते, सुदाम गवली, हरिभाऊ, बबन दखोरे, अनीस अहमद, रमेश पंडित, राजेन्द्र हलवाई, जोशी, अरुण दीपके सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment