मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के ‘ए’ समवाय पतलावा और स्थानीय पुलिस की संयुक्त गश्त के दौरान बड़ी बरामदगी की गई।
जानकारी के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को करीब 2:10 बजे समवाय आसूचना कर्मियों से सूचना मिली कि सीमा स्तंभ संख्या 498 के पास कुछ लोग खेत के रास्ते सिर पर बोरी रखकर नेपाल जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही औरहवा ओपी पार्टी एवं स्थानीय पुलिस गश्ती दल को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए।
संयुक्त गश्ती दल के पहुंचने से पहले एक तस्कर सिर पर बोरी लेकर सीमा के समीप पहुंच चुका था। पुलिस और SSB टीम को पीछे से आता देख तस्कर बोरी को नो मैन्स लैंड के समीप पानी में फेंककर नेपाल की ओर फरार हो गया। अंधेरे का फायदा उठाकर भागने के कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
मौके पर फेंकी गई बोरी की जांच करने पर दो कार्टून में अफजाल (Afzal) हुक्का मसाला मिंट फ्लेवर के कुल 47 पैकेट बरामद हुए। प्रत्येक पैकेट में 10 पीस के हिसाब से कुल 470 पीस हुक्का मसाला बरामद किया गया। संयुक्त दल ने करीब 2:45 बजे बरामद सामान को नियमानुसार जब्त कर लिया। सामान की सुपुर्दगी संबंधी कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।
कार्रवाई की जानकारी निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय, ‘ए’ समवाय प्रभारी पतलावा, 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महराजगंज ने दी।









