मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
नौतनवा/महराजगंज। नगर स्थित प्राचीन मां काली मंदिर परिसर में रविवार को नवयुवक सेवा समिति मां काली मंदिर कमेटी की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से गोपाल लोहिया को अध्यक्ष चुना गया।
कार्यकारिणी में रमेशचंद्र मद्धेशिया को कोषाध्यक्ष, मनोज जायसवाल को उपकोषाध्यक्ष, जबकि रमेश वर्मा, पंकज उपाध्याय एवं विनोद पटवा को महामंत्री चुना गया। वहीं पूर्व अध्यक्ष अमित जायसवाल को संरक्षक के रूप में मनोनीत किया गया।
चुनाव पर्यवेक्षक एवं संरक्षक वीरेंद्र मद्धेशिया की देखरेख में कार्यकारिणी का पुनर्गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। समिति के अन्य पदों पर पदाधिकारियों का विस्तार आगामी बैठक में किए जाने की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विनोद जायसवाल, अमित कुमार जायसवाल, संतोष जायसवाल, सुनील द्विवेदी, राकेश वर्मा, जगदंबा वर्मा, सुरेंद्र मौर्य, कन्हैया जायसवाल, मनोज जायसवाल, संतोष मद्धेशिया, रवि कुमार मद्धेशिया, ओमप्रकाश जायसवाल, शिव मद्धेशिया, उदयभान चौधरी, कल्याण चंद्र मद्धेशिया सहित समिति के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।










