बाराबंकी स्टेशन पर पकड़े गए 353 बेटिकट यात्री

Ramesh Pandey
views
3
17 hours ago
Published On:

Follow Us

लखनऊ। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता के निर्देशन एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक कृष्ण कांत यादव के नेतृत्व में दिनांक 12 सितम्बर, 2026 को बाराबंकी स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 12556, 15744, 13308 एवं 11080 में सघन टिकट जांच की गई। टिकट जांच अभियान में 12 पुरुष टिकट जांच कर्मी एवं 07 महिला टिकट जांच कर्मी सहित कुल 19 सदस्यीय जांच दल ने भाग लिया।

अभियान के दौरान कुल 353 बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा के मामले पकड़े गए, जिनसे ₹1,28,880 किराया तथा ₹1,76,500 जुर्माना सहित कुल ₹3,13,480 की राशि वसूल की गई।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान वैध टिकट लेकर ही सफर करें, ताकि अनावश्यक असुविधा से बचा जा सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

मेरा नाम रमेश पाण्डेय है। पत्रकारिता मेरा मिशन भी है और प्रोफेशन भी। सत्य और तथ्य पर आधारित सही खबरें आप तक पहुंचाना मेरा कर्तव्य है। आप हमारी खबरों को पढ़ें और सुझाव भी दें।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment