निचलौल पुलिस ने नेपाल पुलिस को सौंपे नदी में बहकर आए चार शव, एसओ योगेंद्र राय की मौजूदगी में हुई सुपुर्दगी

News Desk
views
13
1 hour ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

 

निचलौल/ठूठीबारी, महराजगंज। नेपाल में आई त्रासदी के बाद नदी में बहकर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र तक पहुंचे चार शवों को बीती रात निचलौल पुलिस ने नेपाल पुलिस को सौंप दिया। चारों शवों को महराजगंज मोर्चरी से शव वाहन के माध्यम से ठूठीबारी लाया गया।

 

निचलौल थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद ठूठीबारी में चारों शव नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिए। शवों की सुपुर्दगी के दौरान भारत और नेपाल की पुलिस के बीच समन्वय बना रहा।

 

बताया जा रहा है कि नेपाल में हुई त्रासदी के बाद नदी के तेज बहाव में बहकर ये शव भारतीय सीमा क्षेत्र में पहुंचे थे। एसएसबी की सूचना के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने शवों को बरामद कर सुरक्षित कराया था। पहचान और अन्य आवश्यक प्रक्रिया के बाद अब शव नेपाल पुलिस को सौंप दिए गए हैं, ताकि आगे की कार्रवाई नेपाल में की जा सके।

 

घटना ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में लोगों को झकझोर कर रख दिया है। त्रासदी में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति क्षेत्रवासियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment