महराजगंज ब्रेकिंग: नेपाल त्रासदी के बाद गंडक नदी में बहकर आए 4 शव बरामद

News Desk
views
5
2 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

 

महराजगंज। नेपाल में आई भीषण त्रासदी के बाद नारायणी/गंडक नदी का जलप्रवाह भारत के सीमावर्ती इलाकों में भी तबाही के निशान छोड़ रहा है। इसी क्रम में महराजगंज में नदी से चार अज्ञात शव बरामद किए गए हैं। इनमें तीन महिलाओं और एक पुरुष के शव शामिल हैं।

एसएसबी की सूचना के बाद संबंधित पुलिस एवं राहत टीमों ने नदी से शवों को बाहर निकालकर सुरक्षित कराया। प्रारंभिक आशंका है कि ये शव नेपाल में आई भीषण बाढ़ और त्रासदी के दौरान तेज बहाव में बहकर भारतीय सीमा क्षेत्र तक पहुंचे हैं।

शवों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। प्रशासन ने नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए सैंपलिंग समेत अन्य आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है।

घटना के बाद भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी बढ़ा दी है। नेपाल में आई इस भयावह त्रासदी का असर अब नदी के रास्ते भारत के सीमावर्ती जिलों तक साफ दिखाई दे रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment