अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर मुठभेड़ में ढेर

Ramesh Pandey
views
9
1 month ago
Published On:

Follow Us

लखनऊ । हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने दो शूटर मार गिराए हैं। दोनों शूटरों पर कल 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि सुबह चार बजे सूचना मिली थी कि अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर शामली की तरफ आ रहे थे। सूचना पर सभी थानों को मौके पर बुलाया गया। बदमाश पुलिस को चखमा देते हुए मन्ना माजरा की तरफ दौड़ गए।इस दौरान होटल राजमहल के निकट बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। एक गोली पुलिस की गाड़ी में लगी है। जबकि दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में दो बदमाश ढेर हो गए।
 
इससे पहले रविवार को पुलिस सूत्रों से बड़ी जानकारी सामने आई थी। पुलिस और एसटीएफ की टीमों को पता चला है कि घटना से छह दिन पहले दो शूटर 20 अगस्त को शामली में बस स्टैंड के निकट एक होटल में रुके थे। यहां उन्होंने रात बिताई। अलगे दिन सुबह वापस हरियाणा चले गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि करनाल निवासी दोनों शूटरों की प्रेमिका से भी पुलिस ने संपर्क कर पूछताछ कर जानकारी जुटाई। चूंकि दोनों शूटर अपनी-अपनी प्रेमिका के टच में थे।


 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

मेरा नाम रमेश पाण्डेय है। पत्रकारिता मेरा मिशन भी है और प्रोफेशन भी। सत्य और तथ्य पर आधारित सही खबरें आप तक पहुंचाना मेरा कर्तव्य है। आप हमारी खबरों को पढ़ें और सुझाव भी दें।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment