मेले की खुशियां मातम में बदलीं: मेडिकल वैन ने 8 वर्षीय मासूम को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

News Desk
views
13
12 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के गोपाला गांव में बुधवार को मेला देखने जा रहे आठ वर्षीय मासूम की नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट की वैन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल बच्चे को परिजन एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गुलामगौस पुत्र हिमायत, निवासी गोपाला के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, गुलामगौस अपने भाई गौस-ए-आजम के साथ साइकिल से मुख्य मार्ग के रास्ते मेला देखने जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट की वैन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। आरोप है कि चालक शीशा बंद कर मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चला रहा था।

टक्कर लगने से दोनों भाई सड़क पर गिर गए। गुलामगौस साइकिल से आगे की ओर गिरा, जबकि उसका भाई पीछे जा गिरा। आरोप है कि चालक ने वाहन पर ध्यान नहीं दिया और वैन गुलामगौस के ऊपर चढ़ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में घायल मासूम को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के बाद ग्रामीणों में भी आक्रोश है। ग्रामीणों ने हादसे की निष्पक्ष जांच कराने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। की खुशियां मातम में बदलीं: मेडिकल वैन ने 8 वर्षीय मासूम को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के गोपाला गांव में बुधवार को मेला देखने जा रहे आठ वर्षीय मासूम की नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट की वैन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल बच्चे को परिजन एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गुलामगौस पुत्र हिमायत, निवासी गोपाला के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, गुलामगौस अपने भाई गौस-ए-आजम के साथ साइकिल से मुख्य मार्ग के रास्ते मेला देखने जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट की वैन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। आरोप है कि चालक शीशा बंद कर मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चला रहा था।

टक्कर लगने से दोनों भाई सड़क पर गिर गए। गुलामगौस साइकिल से आगे की ओर गिरा, जबकि उसका भाई पीछे जा गिरा। आरोप है कि चालक ने वाहन पर ध्यान नहीं दिया और वैन गुलामगौस के ऊपर चढ़ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में घायल मासूम को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के बाद ग्रामीणों में भी आक्रोश है। ग्रामीणों ने हादसे की निष्पक्ष जांच कराने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment