सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री सुशील टिबडेवाल, आर्थिक सहायता की मांग

News Desk
views
10
19 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

 

निचलौल। भारत गैस एजेंसी के पास बीती रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत के बाद बुधवार को पूर्व मंत्री एवं सिसवा विधानसभा क्षेत्र-317 से प्रत्याशी रहे सुशील कुमार टिबडेवाल मृतकों के दाहसंस्कार में शामिल होने पहुंचे।

इस हादसे में पचमा गांव निवासी सन्नी साहनी, शिव साहनी, विवेक साहनी तथा जनपद मिर्जापुर निवासी संतोष का दुखद निधन हो गया था। पूर्व मंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस कठिन समय में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुशील कुमार टिबडेवाल ने कहा कि एक ही सड़क हादसे में चार युवकों की मौत बेहद दुखद और हृदयविदारक है। इस घटना से मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवारों की स्थिति को देखते हुए उन्हें नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि इस मुश्किल घड़ी में परिवारों को कुछ राहत मिल सके।

पूर्व मंत्री ने कहा कि सड़क हादसों की रोकथाम के लिए दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाने चाहिए। उन्होंने हादसे की परिस्थितियों की गंभीरता से जांच कराने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों के दुख में वह उनके साथ हैं और आवश्यकता पड़ने पर हर संभव सहयोग किया जाएगा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विद्यासागर सागर यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष महातम यादव, संजय यादव, दिनेश यादव, राकेश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment