दमकी में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

News Desk
views
41
1 month ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

 

महराजगंज | थाना निचलौल क्षेत्र के ग्राम दमकी स्थित भारत गैस एजेंसी के सामने मंगलवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महराजगंज से निचलौल की ओर जा रही बाइक और निचलौल से महराजगंज की ओर आ रहे डंपर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार चार युवकों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सनी पुत्र रामकेयस (18), विवेक पुत्र संतोष (18), किशन पुत्र रामकेयस (18) और शिव पुत्र संतोष (18) के रूप में हुई है। चारों युवक ग्राम पचमा, थाना निचलौल के निवासी बताए गए हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही निचलौल पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस महराजगंज भेज दिया है।

डंपर जब्त, एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल डंपर को कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद पचमा गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment