राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर हुआ सेंट जोसेफ्स स्कूल सिसवा, हर्षोल्लास से मना 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

News Desk
views
1
7 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

सिसवा बाजार ।सेंट जोसेफ्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिसवा बाजार में शनिवार को देश की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ का राष्ट्रीय पर्व अत्यंत उल्लास, उमंग एवं राष्ट्रभक्ति की भावनाओं के बीच मनाया गया। विद्यालय परिसर में देशभक्ति के नारों, गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण पूर्णतः राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन ओ.ए. जोसेफ, प्रबंधक विन्सी जोसेफ, प्रधानाचार्य बैजू चेरियन, उपप्रधानाचार्य शिवेंद्र सिंह, अंग्रेजी प्रवक्ता फणींद्र कुमार मिश्र, इंचार्ज प्रेमसागर चौबे व धनंजय मिश्र द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित जनसमुदाय ने राष्ट्रगान के माध्यम से राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं कृतज्ञता अभिव्यक्त की।इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन ओ.ए. जोसेफ ने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि एक महान उत्तरदायित्व भी है। देश की स्वतंत्रता के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। नई पीढ़ी का दायित्व है कि वह राष्ट्र की एकता, अखंडता, अनुशासन और प्रगति के लिए समर्पित भाव से कार्य करे। प्रबंधक विन्सी जोसेफ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल सफलता प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, संवेदनशीलता, नैतिकता एवं राष्ट्रप्रेम का निर्माण करना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।अंग्रेजी प्रवक्ता फणींद्र कुमार मिश्र ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान की गौरवगाथा हमारी राष्ट्रीय चेतना की अमूल्य धरोहर है। स्वतंत्रता दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि राष्ट्र की अस्मिता एवं स्वाधीनता की रक्षा केवल सीमाओं पर तैनात सैनिकों का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, परिश्रम, ईमानदारी और राष्ट्रनिष्ठा को अपने जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विद्यालय के चारों हाउस के कैप्टन एवं वाइस कैप्टन द्वारा अपने-अपने साथियों के साथ प्रस्तुत किया गया भव्य एवं अनुशासित मार्चपास्ट रहा। विद्यार्थियों के कदमों की एकरूपता, अनुशासन और उत्साह ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मार्चपास्ट के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के जयघोष से गुंजायमान रहा।

इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नाटक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं अन्य मनमोहक कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के गौरवपूर्ण इतिहास तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवंत कर दिया। प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों एवं अतिथियों को भावविभोर कर दिया और पूरा वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट एवं राष्ट्रभक्ति के उत्साह से भर उठा।

 कार्यक्रम के संचालन में प्रतिभा, सुहानी,आकृति एवं अतुल्या मैडम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।समापन अवसर पर विद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता के अमर सेनानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता, समृद्धि एवं गौरव की रक्षा का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने विद्यार्थियों में देशप्रेम, अनुशासन, कर्तव्यबोध एवं राष्ट्रीय चेतना का ऐसा संचार किया, जिसकी स्मृतियां लंबे समय तक उनके मन-मस्तिष्क में अंकित रहेंगी।इस गरिमामय अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य शिवेंद्र सिंह, प्रेम सागर चौबे, धनंजय मिश्र, फणींद्र मिश्र, मुन्ना पाण्डेय, ए.बी. सर, भुनेश्वर मिश्र, अशोक प्रजापति,प्रहलाद प्रसाद,जॉर्ज सर, अविरामी मिस,रमैया मिस,राजकुमार सिंह, प्रदीप रौनियार, अवनीश मिश्रा, अनिल पांडे, पीयूष त्रिपाठी, यशी सिंह, अतुल्या मिस, जीथू चेरियन, पुंडरीक गुप्ता, संतोष वर्मा, सतीश त्रिपाठी, अजीत बारीक, गंगा दुबे, प्रिया पाण्डेय, सोनू भारती, अमृता पाठक, श्रीराम,मनीष श्रीवास्तव, तमजिद अली, राधेश्याम, भुवाल गुप्ता, मंशा गुप्ता, मनोरमा जायसवाल, सलोनी अग्रवाल, अनूप रौनियार, रंजना त्रिपाठी, संतोष तिवारी, रवीना खातून, ओम प्रकाश वर्मा, वीरेंद्र त्रिपाठी, संजय गुप्ता, सिनसी पीटर, ललितेश गुप्ता, सीजा चेरियन,रमा श्रीवास्तव, स्नेहा एवं मुकेश सहित समस्त छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण विशाल संख्या में उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment