पशुपालकों के लिए वरदान बना SSB का पशुचिकित्सा शिविर, 187 पशुओं का निःशुल्क उपचार

News Desk
views
9
8 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। नागरिक कल्याण कार्यक्रम (VCA) के तहत 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ओर से सीमावर्ती क्षेत्र के पशुपालकों के लिए सराहनीय पहल की गई। शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को क्षेत्रक मुख्यालय गोरखपुर के मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी (एस.जी.) डॉ. चंदन तालुकदार के नेतृत्व में 22वीं वाहिनी की “डी” समवाय झुलनीपुर के कार्यक्षेत्र अंतर्गत ग्राम इटाहिया में निःशुल्क पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में आसपास के पशुपालकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आर्थिक रूप से कमजोर पशुपालकों के लिए यह शिविर किसी राहत से कम नहीं रहा। विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों द्वारा पशुओं की जांच कर आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान कुल 30 पशुपालक लाभान्वित हुए, जबकि 187 पशुओं का निःशुल्क उपचार किया गया। शिविर में कुल एक गांव के पशुपालक शामिल हुए। इसके साथ ही पशुपालकों को पशुओं की बेहतर देखभाल, स्वास्थ्य एवं रोगों से बचाव को लेकर एक प्रेरक वार्ता के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

स्थानीय पशुपालकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों के लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं। पशुओं का समय पर उपचार मिलने से न केवल पशुधन स्वस्थ रहता है, बल्कि पशुपालकों की आजीविका को भी मजबूती मिलती है।

नागरिक कल्याण कार्यक्रम के माध्यम से SSB द्वारा सीमावर्ती गांवों में जनसेवा और पशुपालकों के हित में उठाया गया यह कदम निश्चित रूप से ग्रामीणों के बीच विश्वास और अपनत्व की भावना को और मजबूत करने वाला है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment