मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक बैठक में प्रदेश की राजनीतिक स्थिति, आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के विस्तृत बिंदुओं की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आगामी चुनावी तैयारियों और प्रदेश की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिहाज से मुलाकात को अहम माना जा रहा है।












