एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने सुनी जनता की फरियाद, शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

News Desk
views
7
2 months ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

 

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत कीं।

जनसुनवाई के दौरान एसपी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है तथा प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ प्रभावी कार्रवाई की जाए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा कर पीड़ितों को न्याय दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment