विधानसभा सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, मुख्यमंत्री योगी ने मांगा सभी दलों का सहयोग

News Desk
views
9
1 month ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी सत्र से पहले रविवार को विधान भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। विधानसभा का मानसून सत्र 03 अगस्त से शुरू होगा।

बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से विधानसभा की कार्यवाही को शांतिपूर्ण, सुचारू और सार्थक ढंग से संचालित करने में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सदन लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, जहां जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक और रचनात्मक चर्चा होनी चाहिए।

बैठक के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव और विचार साझा किए। सभी दलों ने सदन की गरिमा बनाए रखते हुए शांति, अनुशासन और लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप विधानसभा की कार्यवाही संचालित करने पर सहमति व्यक्त की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment