मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
पनियरा। क्षेत्र के मुजुरी में स्थित एसडीआर एस पब्लिक स्कूल में शनिवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में प्रतिभा निखरती है और वे अपनी बात कहने व करने में हिचकते नहीं है। शिक्षा के साथ खेल कूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम आवश्यक होता है।
उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों का स्कूल के अलावा घर पर भी ध्यान दें। उन्हें टाइम टेबल बना कर पढ़ने की हिदायत दें।आज की मेहनत कर की सफलता हासिल करने में मददगार साबित होगी ।इस दौरान रामचन्द्र यादव, अरूण शुक्ला, मनोज वर्मा, ओपी सिंह, श्रीराम सिकिल सरोज, अखिलेश सरोज, अरविंद, अनोखेलाल मौजूद रहे वहीं पल्लवी, उजाला, आराध्या आस्मीन,सुमन, नैन्सी, अंशिका करिश्मा ने मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।









