अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को तहसील सभागार फरेंदा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने संयुक्त रूप से की।
जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को अधिकारियों ने गंभीरता से सुना। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि जनहित और आम नागरिकों की संतुष्टि ही शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। समाधान दिवस के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को राहत प्रदान की गई, जबकि शेष प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को स्थलीय जांच कर निष्पक्ष एवं शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर तहसील प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।









