लखनऊ। सपा नेता ओमप्रकाश सिंह ने दिल्ली में यूपी के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात की।
ओमप्रकाश राजभर द्वारा अखिलेश यादव पर किये जा रहे लगातार हमलों के बीच हुई मुलाकात अहम मानी जा रही है।
ओमप्रकाश सिंह और ओमप्रकाश राजभर की मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले दोनों नेताओं की मुलाकात चर्चा का विषय बनी हुई है।
दिल्ली की इस तस्वीर ने यूपी की सियासत में राजनीतिक अटकलबाज़ियों का दौर शुरू हो गया है। मुलाकात के उद्देश्य पर सस्पेंस बरकरार है और आधिकारिक बयान का इंतजार है।
दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद यूपी की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।









