बच्चों की और संरक्षण को लेकर महराजगंज पुलिस अलर्ट

News Desk
views
5
1 month ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

 

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा की अध्यक्षता में स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट (SJPU) की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनपद के सभी थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों (CWPO) एवं महिला पुलिस कर्मियों को बाल श्रम, बाल विवाह, मानव तस्करी तथा बच्चों के विरुद्ध होने वाले यौन अपराधों के मामलों में त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने कहा कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि ऐसे मामलों में संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा आमजन को भी बाल सुरक्षा संबंधी कानूनों और जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ें।

महराजगंज पुलिस ने बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए समाज से भी बाल अपराधों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment