मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। विश्वस्तरीय पत्रकार हितों के लिए सतत संघर्षशील अग्रणी संस्था इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने संगठनात्मक अनुशासन, पारदर्शिता और संस्था की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बिहार इकाई के
दो पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से संगठन से निष्कासित किए जाने की घोषणा की है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रंजीत कुमार सम्राट (लखीसराय) को वित्तीय अनियमितता, संगठनात्मक अनुशासनहीनता तथा संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के आरोपों के आधार पर, जबकि के. एम. राज (मुंगेर) को संगठन विरोधी गतिविधियों के कारण इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के सभी दायित्वों एवं पदों से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® एक अनुशासित, पारदर्शी एवं पत्रकार हितों के लिए समर्पित राष्ट्रीय संगठन है। संगठन की नीति स्पष्ट है कि किसी भी पदाधिकारी या सदस्य द्वारा यदि संस्था की गरिमा, संविधान, अनुशासन अथवा वित्तीय नियमों का उल्लंघन किया जाता है, तो उसके विरुद्ध संगठन के संविधान एवं नियमावली के अनुरूप कठोर कार्रवाई की जाएगी। संगठन किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता, अनुशासनहीनता, पद के दुरुपयोग अथवा संगठन विरोधी गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं करेगा।
प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि निष्कासन आदेश जारी होने के बाद उपर्युक्त दोनों व्यक्तियों का इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® से किसी भी प्रकार का संगठनात्मक संबंध नहीं रहेगा। ये व्यक्ति संगठन के नाम, लोगो, लेटरहेड, पहचान-पत्र, पदनाम, मोहर, बैनर, सोशल मीडिया मंच अथवा किसी भी प्रकार की संगठनात्मक पहचान का उपयोग करने के लिए अधिकृत नहीं होंगे।
संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन व्यक्तियों द्वारा पूर्व में किए गए अथवा भविष्य में किए जाने वाले किसी भी व्यक्तिगत, सामाजिक, आर्थिक, प्रशासनिक अथवा कानूनी कार्य, कथन या गतिविधि के लिए इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन® किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगी। ऐसे सभी कृत्यों की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति स्वयं वहन करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यदि निष्कासन के उपरांत कोई व्यक्ति संगठन के नाम, पद, पहचान, लोगो, लेटरहेड या अधिकार का दुरुपयोग करता है, स्वयं को संगठन का पदाधिकारी अथवा प्रतिनिधि बताकर किसी व्यक्ति, संस्था या शासकीय विभाग को भ्रमित करता है, अथवा संगठन की प्रतिष्ठा को क्षति पहुँचाने का प्रयास करता है, तो उसके विरुद्ध उपलब्ध तथ्यों एवं लागू विधिक प्रावधानों के अनुसार सक्षम प्राधिकारी के समक्ष आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी शासकीय विभागों, मीडिया संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं पत्रकार साथियों से अनुरोध किया कि उपर्युक्त व्यक्तियों को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® का अधिकृत प्रतिनिधि न माना जाए तथा संगठन से संबंधित किसी भी विषय में केवल राष्ट्रीय कार्यालय अथवा विधिवत अधिकृत पदाधिकारियों से ही संपर्क किया जाए।
अंत में सेराज अहमद कुरैशी ने कहा कि संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा, अधिकारों की रक्षा तथा एक सशक्त, पारदर्शी और अनुशासित संगठन का निर्माण है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए आवश्यक होने पर भविष्य में भी संगठन के संविधान एवं नियमों के अनुरूप निष्पक्ष एवं कठोर निर्णय लिए जाते रहेंगे।
यह जानकारी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन® के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।













