6 सितंबर को होगी ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 2026, प्रथम विजेता को मिलेगा ₹1 लाख का पुरस्कार

News Desk
views
399
18 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में आगामी 6 सितंबर (रविवार) को क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 2026 का ऑनलाइन आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में 12 से 25 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिसे प्रतिभागी अपने घर से सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे के बीच किसी भी समय दे सकेंगे।

जिला संयोजक श्याम कुमार गुप्ता ने बताया कि परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है। इच्छुक विद्यार्थी https://kreedabhartikgp.org⁠� पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को ₹1 लाख, द्वितीय स्थान पर ₹50 हजार, तृतीय स्थान पर ₹25 हजार, जबकि चतुर्थ स्थान पर रहने वाले 11 प्रतिभागियों को ₹11-11 हजार का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा जिले में 30 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

क्रीड़ा भारती ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों से इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने खेल ज्ञान का प्रदर्शन करने की अपील की है। परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 7084548403 एवं 9415448310 पर संपर्क किया जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment