नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे और मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।
मुख्यमंत्री ने सभी फरियादियों की बातें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का त्वरित, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति को समय पर न्याय और राहत मिले।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि शिकायतों का समाधान इस प्रकार किया जाए कि लोगों को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने जनसुनवाई की व्यवस्था को और अधिक संवेदनशील एवं प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया।
जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कीं।









