नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिंदुरिया पुलिस को एक और सफलता मिली है।
उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश त्रिपाठी एवं हेड कांस्टेबल अरहाद हुसैन ने न्यायालय एसीजेएम-03, महराजगंज द्वारा निर्गत गैर जमानती वारंट के अनुपालन में गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को कार्रवाई करते हुए वारंटी नबी हसन (75 वर्ष) पुत्र मोहर अली निवासी सिंदुरिया, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अभियान के तहत वारंटियों की गिरफ्तारी का क्रम लगातार जारी है।











