थाना बरगदवा का अर्धवार्षिक निरीक्षण, क्षेत्राधिकारी नौतनवा ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

News Desk
views
10
2 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की कार्यप्रणाली को प्रभावी एवं पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी नौतनवा ने बुधवार को थाना बरगदवा का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के प्रचलित अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया तथा उन्हें अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात, मालखाना एवं थाना परिसर का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

क्षेत्राधिकारी ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि सभी अभिलेख समयानुसार अपडेट रखें, थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखें तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की समग्र व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने पर विशेष बल दिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment