नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। जनपद में बाल श्रम पर प्रभावी रोक लगाने तथा बाल श्रमिकों के पुनर्वास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में श्रम विभाग की जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं हितधारकों के साथ विस्तृत चर्चा कर बाल श्रम उन्मूलन के लिए समन्वित रणनीति तैयार की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि बाल श्रम एक गंभीर सामाजिक समस्या है, जिसे समाप्त करने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि बाल श्रम कराने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए तथा मुक्त कराए गए बच्चों के शिक्षा, संरक्षण एवं पुनर्वास की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को अभियान चलाकर बाल श्रम की रोकथाम, नियमित निरीक्षण तथा जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारी का गंभीरता से निर्वहन करे, ताकि जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाने के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया जा सके।
जनहित में अपील:बाल श्रम उन्मूलन पर जिला प्रशासन सख्त, डीएम की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न
महराजगंज। जनपद में बाल श्रम पर प्रभावी रोक लगाने तथा बाल श्रमिकों के पुनर्वास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में श्रम विभाग की जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं हितधारकों के साथ विस्तृत चर्चा कर बाल श्रम उन्मूलन के लिए समन्वित रणनीति तैयार की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि बाल श्रम एक गंभीर सामाजिक समस्या है, जिसे समाप्त करने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि बाल श्रम कराने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए तथा मुक्त कराए गए बच्चों के शिक्षा, संरक्षण एवं पुनर्वास की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को अभियान चलाकर बाल श्रम की रोकथाम, नियमित निरीक्षण तथा जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारी का गंभीरता से निर्वहन करे, ताकि जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाने के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया जा सके।
जनहित में अपील:
यदि कहीं भी बाल श्रम कराया जाता दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों या श्रम विभाग को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा सके।