गाजियाबाद में बड़ा खुलासा, नवजात तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, शिशु सुरक्षित बरामद

News Desk
views
5
16 hours ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

गाजियाबाद पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा अपहृत 11 दिन के नवजात शिशु को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों और महिलाओं को झांसे में लेकर उनके नवजात बच्चों को अपने कब्जे में लेते थे। इसके बाद बच्चों को विभिन्न राज्यों में ले जाकर इच्छुक खरीदारों को बेचने की साजिश रचते थे। गिरोह लंबे समय से इस अवैध कारोबार में सक्रिय था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त तीन वाहनों को भी बरामद किया है। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से करीब 2.9 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट भी बरामद किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई इस कार्रवाई को मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और इसके नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment