लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, सीएम योगी बोले— देशभक्ति की भावना को नई ऊर्जा देगा संग्रहालय

News Desk
views
1
16 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में नौसेना शौर्य वाटिका (नेवी गैलेंट्री म्यूजियम के द्वितीय चरण) के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब देश के वीर सैनिक राष्ट्र की सुरक्षा के लिए साहस, समर्पण और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, तब प्रत्येक नागरिक का दायित्व बनता है कि वह उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव रखे।
उन्होंने कहा कि नौसेना शौर्य वाटिका भारतीय नौसेना के जवानों और अधिकारियों के अदम्य साहस, वीरता, समर्पण तथा आधुनिक तकनीकी दक्षता को समर्पित है। यह संग्रहालय आने वाली पीढ़ियों को भारतीय सशस्त्र बलों की गौरवगाथा से परिचित कराने के साथ-साथ देशभक्ति की भावना को भी सशक्त करेगा।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह संग्रहालय राष्ट्रप्रेम और सैन्य परंपराओं के प्रति सम्मान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने भारतीय नौसेना के सभी वीर सैनिकों एवं अधिकारियों को बधाई देते हुए लखनऊवासियों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।
“जय हिंद” के उद्घोष के साथ मुख्यमंत्री ने देश की सुरक्षा में जुटे सैनिकों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment