मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
सिसवा बाजार (महराजगंज)। सेंट जोसफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रंगों की मनोहारी छटा, कलात्मक अभिव्यक्ति एवं सृजनात्मक प्रतिभा का अद्भुत संगम शुक्रवार को देखने को मिला। विद्यालय परिसर में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विविध रंगों, आकर्षक आकृतियों एवं अभिनव कल्पनाओं के माध्यम से एक से बढ़कर एक मनमोहक रंगोलियां उकेरीं। अधिकांश रंगोलियों में भारतीय सभ्यता, सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक मान्यताओं एवं सनातन परंपराओं की अनुपम झलक परिलक्षित हुई। निर्णायक मंडल ने कलात्मक कौशल, मौलिकता एवं उत्कृष्ट प्रस्तुति के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन ओए जोसफ ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की अंतर्निहित प्रतिभा को अभिव्यक्त करने के साथ ही उनमें रचनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना एवं सामूहिक सहभागिता की भावना का संवर्धन करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य बैजू चेरियन,उपप्रधानाचार्य शिवेंद्र सिंह,प्रेम सागर चौबे, धनंजय मिश्र,फणींद्र मिश्र,मुन्ना पाण्डेय,ए.बी.सर,भुवनेश्वर मिश्र,अशोक प्रजापति,नरसिंह कुशवाहा,अविरामी मिस,रमैया मिस,राजकुमार सिंह,प्रदीप रौनियार,अवनीश मिश्रा,शिव चौहान,अनिल पांडे,पीयूष त्रिपाठी,यशी सिंह,अतुल्या मिस,जीथू बीजू,पुंडरीक गुप्ता,संतोष वर्मा, सतीश त्रिपाठी,अजीत बारीक, दीप्ति बारीक,गंगा धर दुबे, सोनू भारती,अमृता पाठक, वर्षा जायसवाल,श्रीराम,मनीष श्रीवास्तव, सोनू सुरेंद्र,शिजा बैजू,स्नेहा मिस,लिप्सी मिस,राधेश्याम, प्रहलाद प्रसाद,ऐश्वर्या मिस,भुवाल गुप्ता,मंशा गुप्ता,सोनू सर,मनोरमा जायसवाल, सलोनी अग्रवाल,अनूप रौनियार, प्रिया पाण्डेय,नमिता मिश्रा,रंजना त्रिपाठी, संतोष तिवारी,रवीना खातून,अनुष्का मद्धेशिया,ओम प्रकाश वर्मा, वीरेंद्र त्रिपाठी, संजय गुप्ता, सिनसी पीटर,कार्तिका मिस,ललितेश गुप्ता, संजीव सर,रमा श्रीवास्तव एवं मुकेश सहित समस्त छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।









