शुक्रवार सुबह 11:00 बजे सिसवा में शुक्रवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली ब्लॉक संसाधन केंद्र से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः बीआरसी परिसर पहुंची। इसका उद्देश्य बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन को बढ़ावा देना रहा।
सिसवा नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और ‘सब पढ़ें, सब बढ़ें’ के सिद्धांत पर जोर दिया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने की अपील की।
रैली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसवा और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों ने तख्तियां लेकर ‘स्कूल चलें हम’ व ‘पढ़ी-लिखी लड़की रोशनी घर की’ जैसे नारे लगाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।



