जमुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
रुद्रपुर, उत्तराखंड।* नेताओं का काफिला अकसर बड़ी-बड़ी गाड़ियों में निकलता है… लेकिन रुद्रपुर में विधायक शिव अरोड़ा का काफिला एक गोलगप्पे की ठेली पर रुक गया। और फिर जो हुआ, वो कैमरों में कैद होकर वायरल हो गया।
क्या हुआ पूरा मामला?
कार्यक्रम से लौटते समय अचानक विधायक शिव अरोड़ा को रील बनाने का ख्याल आया। काफिला रुका – एक सादी सी गोलगप्पे की ठेली पर। फिर विधायक ने खुद अपने हाथों से कार्यकर्ताओं और गोलगप्पा विक्रेता को गोलगप्पे खिलाए।
माहौल बना हल्का-फुल्का
नेता और जनता के बीच की दूरी मिट गई। ठेले के चारों तरफ उत्साह था, ठहाके थे। कार्यकर्ता भी हैरान – “विधायक जी खुद खिला रहे हैं!”
कैमरों की फ्लैश, मोबाइल ऑन
मौके पर मौजूद हर शख्स इस अनोखे पल को रिकॉर्ड करने में जुट गया। विधायक का ये देसी अंदाज़ कैमरों में लगातार कैद होता रहा।
सबसे वायरल पल
लेकिन सबसे दिलचस्प लम्हा तब आया जब *विधायक शिव अरोड़ा ने गोलगप्पा विक्रेता को गले लगा लिया।* न कोई प्रोटोकॉल, न कोई दूरी। बस एक जनप्रतिनिधि और एक मेहनतकश इंसान का अपनापन। यही दृश्य अब सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में है।






