सांप के काटने से भरथरी की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

News Desk
18 hours ago
Published On:

Follow Us

जावेद अख्तर सह सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज कोल्हुई। थाना क्षेत्र के बकैनिया हरैया गांव निवासी भरथरी पुत्र रामवृक्ष की सांप के काटने से जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हों गया है।
बताया जा रहा है कि भरथरी के गांव में दो जगह घर था बुधवार को दूसरे घर सामान लेने के लिए गए थे। इसी दौरान उन्हें सांप ने काट लिया। सांप के काटने की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल महराजगंज लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।
भरथरी की मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिजन घटना पर विश्वास नहीं कर पा रहे थे और रो-रोकर बेहाल रहे। आसपास के ग्रामीण भी शोक जताने के लिए मृतक के घर पहुंचने लगे। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है। मृतक की पहचान कोल्हुई थाना क्षेत्र के बकैनिया हरैया निवासी भरथरी पुत्र रामवृक्ष के रूप में हुई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment