साकेत ऑफिसर्स क्लब में अग्नि सुरक्षा, जल सुरक्षा एवं सीपीआर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Ramesh Pandey
views
3
17 hours ago
Published On:

Follow Us

लखनऊ । उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के साकेत ऑफिसर्स क्लब, लखनऊ में 11वीं बटालियन, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (National Disaster Response Force,  NDRF)) द्वारा अग्नि सुरक्षा, जल सुरक्षा एवं कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) विषयों पर एक विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक, लखनऊ श्री सुनील कुमार वर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक, शाखा अधिकारी तथा उनके परिवारजनों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
 कार्यक्रम में  मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि किसी भी दुर्घटना या आपदा के दौरान प्रारंभिक कुछ मिनट अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। यदि प्रत्येक नागरिक को प्राथमिक उपचार, सीपीआर तथा आपदा से बचाव के मूलभूत उपायों का ज्ञान हो तो अनेक बहुमूल्य जीवन बचाए जा सकते हैं। 
एनडीआरएफ के प्रशिक्षकों ने आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय, जल दुर्घटनाओं से सुरक्षा, आपदा के समय अपनाई जाने वाली सावधानियाँ तथा सीपीआर की वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक तकनीकों का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों को विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया देने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। 
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बच्चों के लिए “ओरिगामी गार्डन किट” का वितरण रहा। इस किट में पौधों के बीज एवं बागवानी से संबंधित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को प्रकृति से जोड़ना, उनमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता तथा उन्हें मोबाइल एवं स्क्रीन पर अधिक समय बिताने के स्थान पर रचनात्मक एवं व्यवहारिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करना है।
समापन अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनील कुमार वर्मा ने 11वीं बटालियन, एनडीआरएफ की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर रेलवे अपने कर्मचारियों एवं उनके परिवारों की सुरक्षा और जागरूकता के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग जीवनरक्षक तकनीकों एवं आपदा प्रबंधन के व्यावहारिक ज्ञान से लाभान्वित हो सकें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

मेरा नाम रमेश पाण्डेय है। पत्रकारिता मेरा मिशन भी है और प्रोफेशन भी। सत्य और तथ्य पर आधारित सही खबरें आप तक पहुंचाना मेरा कर्तव्य है। आप हमारी खबरों को पढ़ें और सुझाव भी दें।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment