अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। थाना परसा मलिक पुलिस ने पॉस्को अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शनिवार को ग्राम असुरैना निवासी अफताब पुत्र नेवास (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त थाना परसा मलिक में दर्ज मुकदमा संख्या 67/2026 में धारा 137(2), 87, 64 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा 3/4 पॉस्को अधिनियम के तहत वांछित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह यादव, कांस्टेबल रामप्रवेश गौड़, कांस्टेबल लालजी गौड़ एवं रिजर्व कांस्टेबल उमेश प्रसाद शामिल रहे।









