मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। सिसवा स्टेट के पूर्व राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ जननेता माननीय शिवेंद्र सिंह उर्फ ‘शिव बाबू’ ने सोमवार को जनसंपर्क अभियान के तहत ग्राम एवं पोस्ट बोदना बाजार, ग्राम सभा करदह, धमउर, मटरा सहित लगभग आधा दर्जन गांवों का व्यापक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संदेश दिया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान शिव बाबू ने क्षेत्रवासियों का हालचाल जाना और विकास, जनहित तथा स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।
ग्रामीणों ने शिव बाबू का गर्मजोशी से स्वागत किया और सड़क, बिजली, पानी सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने सभी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता घनश्याम शुक्ला, रविन्द्र सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान शाकिर अली, मारूफ़ सहित अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।









