अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसन्त सिंह के पर्यवेक्षण में थाना परसा मलिक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पवन कुमार ने पुलिस टीम के साथ सोमवार को ग्राम शिवपुरी निवासी जमीरुल्लाह उर्फ जमीर (19) पुत्र अख्तर अली को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना परसा मलिक में मु0अ0सं0 68/2026 के तहत धारा 305 एवं 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध थाना परसा मलिक में धारा 352/70(2) बीएनएस, 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट तथा 5जी/6 पॉक्सो एक्ट के तहत एक अन्य मुकदमा भी पंजीकृत है।
पुलिस ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।









