निर्माणाधीन तालाब में डूबने से तीन मासूमों की दर्दनाक मौत, डीएम और एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

News Desk
views
6
7 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

 

महराजगंज। जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-25, मीरा बाई नगर स्थित एक निर्माणाधीन तालाब में रविवार को स्नान के दौरान तीन बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय नागरिकों और गोताखोरों की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महराजगंज जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में निर्माणाधीन तालाबों, गहरे जलभराव वाले स्थानों और अन्य जोखिमपूर्ण क्षेत्रों के आसपास बच्चों को अकेले न जाने दें, ताकि इस प्रकार की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment