नेपाल तस्करी की कोशिश नाकाम, SSB ने 35 बोरी यूरिया खाद के साथ दो तस्करों को दबोचा

News Desk
views
8
1 month ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 43वीं वाहिनी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 बोरी यूरिया खाद की तस्करी की कोशिश को विफल कर दिया। कार्रवाई के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 35 बोरी यूरिया खाद और दो साइकिल बरामद की गई।

जानकारी के अनुसार, खुनवा सीमा चौकी पर विशेष नाका ड्यूटी के दौरान SSB जवानों को सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। मौके पर पहुंचने पर कुछ लोग साइकिल और सिर पर यूरिया खाद लादकर अवैध रूप से नेपाल ले जाने का प्रयास कर रहे थे।

जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तस्करों का पीछा किया। अंधेरे और नेपाल सीमा के निकट होने का फायदा उठाकर कुछ तस्कर फरार होने में सफल रहे, लेकिन दो आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों में से एक ने अपना पता थाना शोहरतगढ़ क्षेत्र, जनपद सिद्धार्थनगर बताया। बरामद 35 बोरी यूरिया खाद, दोनों साइकिल तथा गिरफ्तार आरोपियों को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए खुनवा कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।

SSB ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। सीमा पर जवानों की सतर्कता के चलते अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है। यह कार्रवाई सीमा सुरक्षा और तस्करी रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment