मिशन 2027 को लेकर आजाद समाज पार्टी की समीक्षा बैठक, सदर विधानसभा से चुनाव लड़ने का निर्णय

News Desk
views
11
1 hour ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। जनपद कार्यालय में आज आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिशन 2027 को लेकर विशेष चर्चा करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में 318 सदर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया।

बैठक का नेतृत्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट अखिलेश आजाद ने किया। इस दौरान गोरखपुर मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी रवि प्रताप, मंडल प्रभारी जंग बहादुर, मंडल भाईचारा प्रभारी गौतम प्रसाद तथा आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विजय साहनी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में सदर विधानसभा अध्यक्ष वाहिद अली, फरेंदा विधानसभा अध्यक्ष जुबेर अंसारी, फरेंदा विधानसभा अध्यक्ष राजू प्रजापति, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अंकित सिंह, जिला उपाध्यक्ष साधु शहर, जिला संगठन से रणविजय, नौतनवा विधानसभा से दुर्गा दीवाना, उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार, पनियरा विधानसभा अध्यक्ष आकाश राव सहित पार्टी एवं भीम आर्मी के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में पदाधिकारियों ने मिशन 2027 को सफल बनाने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों को तेज करने पर जोर दिया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment